ड्रमंडगंज । आनंद गुजरात से अमूल दुग्ध पाउडर लादकर बंगाल जा रहा एक ट्रक शनिवार को रीवां-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया है । ट्रक पर लदी दुग्ध पाउडर की बोरियां सड़क पर बिखर गई थी । जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच गए। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर बिखरी दूध पाउडर की बोरियों को किनारे कराया। तब जाकर सड़क पर आवागमन शुरू हुआ। पंजाब के मोगा निवासी 42 वर्षीय ट्रक चालक गुरप्रीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह दूध का पाउडर लादकर जा रहा था। ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय सामने से आ रही। एक ट्रक से बचने के चक्कर में दूध लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया।