फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से अधेड़ महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के कठिनई गांव में बुधवार की सुबह अधेड़ महिला को सर्प ने डस लिया। परिजन उपचार के लिए अस्पताल न ले जाकर झाड़-फूंक में परेशान रहे। इस दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। क्षेत्र निवासी 57 वर्षीय श्यामा देवी पत्नी स्व. रामसुमेर बुधवार की सात बजे अपने कच्चे मकान में साफ सफाई का काम कर रही थी। उसी दौरान कच्चे मकान में एक बिल से निकले सर्प ने श्यामा देवी को डस लिया। जिसकी जानकारी श्यामा देवी ने अपने लड़कों व बहुओं को दी। उसके पुत्र व घर के अन्य परिजन श्यामा देवी को झाड़-फुक व उपचार के लिए रैपुरिया ले गए। जहां झाड़-फूंक व उपचार के दौरान अधेड़ महिला की मौत हो गई। परिजनों ने मृत अधेड़ महिला का अंतिम संस्कार गांव के ही कठिनई घाट पर किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें