जिगना। नरोइया गांव निवासी छोटेलाल सोनकर (55) और उसकी पत्नी मुघुना देवी (52) नरोइयां बाजार में सब्जी की दुकान लगाते हैं। सोमवार की देर रात छोटेलाल दुकान बंद कर दोनों घर के लिए चल दिए, जिगना से नरोइया की ओर जा रही बोलेरो ने छोटेलाल को धक्का मार दिया। बाजार वासियों ने एंबुलेंस से उसे अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने उपचार के बाद उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिजन घायल को लेकर प्रयागराज चले गए। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग गया।