फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 42 पर पहुंचा पारा, प्रचंड धूप में लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। एक बार फिर से तापमान में वृद्धि का सिलसिला तेज हो गया है। तापमान बढ़ने के कारण प्रचंड धूप में आम जन सहित पशु पक्षी भी बेहाल हैं। कड़ी धूप की वजह से घर से बाहर निकलते ही लोगों के चेहरे झुलसने लग रहे हैं।
विज्ञापन

सड़कों पर दिखने वाले लोग भी चेहरा और हाथ आदि ढक कर निकल रहे हैं। बाइक व साइकिल से चलने वाले हेलमेट, टोपी व गमछा बांधकर निकल रहे हैं। गर्मी बढ़ने से शीतल पेय पदार्थों की बिक्री भी बढ़ गई है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग आम का पना, गन्ने का रस, सत्तू, बेल के रस आदि का प्रयोग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आयुष चिकित्सक डाॅ. सीएल बिंद का कहना है कि तेज धूप और गर्मी में डिहाइड्रेशन और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने सुझाव दिया कि बहुत जरूरी हो तभी दोपहर में घर से बाहर निकलें। तेज धूप और गर्म हवाओं से लू लगने की संभावना रहती है। लोगों को बाहर निकलने से पहले खूब पानी का सेवन करना चाहिए। उन्होंने शरीर ढक कर ही निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें