फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग के लिए प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग के लिए छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। महाविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव कराने की मांग की। छात्र सभा इकाई अध्यक्ष अवनीश यादव के नेतृत्व में छात्रों ने प्राचार्य को सौंपे गए पत्र में लिखा है कि चुनाव नहीं कराना दुखद हैं। कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से छात्र संघ चुनाव नहीं कराया जा रहा है। छात्र संघ चुनाव छात्र राजनीति की प्रथम पाठशाला है। जुलूस निकालकर कॉलेज प्रशासन मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए तिलकधारी महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव बहाली करने की मांग की। कहा कि यदि छात्र संघ चुनाव की घोषणा नहीं होती है तो हम लोग भूख हड़ताल पर बैठेंगे। तिलकधारी महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाने का काम भी काम करेंगे। कॉलेज प्रशासन जल्द से जल्द छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करे नहीं तो छात्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान छात्र नेता अमित यादव, सत्यम यादव, प्रशांत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें