फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान नेता के काफिले पर हुए हमले के विरोध में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। राजस्थान के अलवर जाते समय किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर अन्नदाता मंच के संरक्षक रमेश सिंह के नेतृत्व मे किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित घोर निंदा प्रस्ताव खंड विकास अधिकारी को सौंपा। पत्रक के माध्यम से दो अप्रैल को किसान नेता के काफिले पर और गाड़ी पर हुआ हमला निदंनीय है। पिछले चार महीने से किसान नये कृषि बिल पर को वापस कराने के लिए आंदोलन रत है। वक्ताओं ने कहा किसानों के उपर हमला कराया जा रहा है जिसका किसान संगठन विरोध करता है। किसान नेता पर हमले में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी दोषियो के खिलाफ कठोर कार्यवाही किए जाने की मांग किया। इस दौरान अमित सिंह, राजन गुप्ता, हिमांशु पटेल, मंगल सिंह, जयनरायन सिंह, विनोद सिंह, शशि पटेल, बंटी सिंह, दीपेश सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें