फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वाहन चालकों का शत प्रतिशत कराये सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक श्ज्ञिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी स्कूली वाहनों के चालकों का शत प्रतिशत चरित्र सत्यापन तत्काल कराना सुनिश्चित करायें। उन्होंने बैठक में उपस्थित क्षेत्राधिकारी को भी निर्देशित किया कि सभी थानाध्यक्षों को अपने स्तर से भी निर्देशित करें कि जो भी सत्यापन के लिये आवेदन जाये उसे तत्काल अपना रिपोर्ट लगाकर उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि यातायात नियामों को जागरूकता के लिये स्कूलों में छात्रों को यातायात नियामों के बारे में जानकारी दी जाये तथा बडे स्कूलों व प्रमुख चौराहों/बाजारों में यातायाता नियामों व नियम तोडने पर देय जुर्माना के बारे में बैनर भी लगाया जाये। यह भी कहा गया कि सभी दो पहिया वाहन चालकों/मालिकों को जागरूक किया जाये कि मास्क व हेलमेट लगाये तथा पीछे बैठने सवारी को भी हेलमेट लगाना अनिवार्य होगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र कमार सिंह, ईओ नगर पालिका ओम प्रकाश के साथ इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें