फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नवरात्र में 12 स्थानों पर 24 घंटे उपलब्ध होंगी चिकित्सा सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल नवरात्र मेला में इस बार श्रद्धालुओं के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पूरे मेला क्षेत्र में प्रमुख स्थानों पर चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की टीमें लगाई गई हैं। पूरे मेला क्षेत्र में सीएचसी समेत 12 स्थानों पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 45 चिकित्सक, 47 पैरा मेडिकल स्टाॅफ समेत 127 लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। टीमों की निगरानी के लिए नौ लोेगाें को लगाया गया है। इनके अलावा सीएमओ और एसीएमओ भी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

विंध्यवासिनी धाम में नवरात्र के दौरान लाखों श्रद्धालु मां का दर्शन करने आते हैं। मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के बाद अष्टभुजा और कालीखोह दर्शन करने जाते हैं। काफी संख्या में लोग दर्शन-पूजन और त्रिकोण परिक्रमा आदि के दौरान बीमार पड़ते हैं। दर्शनार्थियों को मौके पर त्वरित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पूरे मेला क्षेत्र में चिकित्सकों की टीमें लगाई गई हैं। एसीएमओ डाॅ. मुकेश कुमार ने बताया कि मेला क्षेत्र में सीएचसी समेत 12 स्थानों पर चिकित्सकों की टीम तैनात रहेगी। सीएचसी में सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा जहां चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई है, वहां एक चिकित्सक, एक पैरामेडिकल और एक वार्ड बाॅय मौजूद रहेंगे। टीम के पास दवा भी उपलब्ध रहेगी। कुल 45 चिकित्सकों, 47 पैरामेडिकल स्टाॅफ, 35 वार्ड बॉय अथवा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात रहेंगे। आठ-आठ घंटे के तीन शिफ्ट में चिकित्सक तैनात रहेंगे। नवरात्र मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसमें परिक्रमा पथ के अंदर जैपुरिया गली, पुरानी वीआईपी, न्यू वीआईपी, पक्का घाट, पुरानी वीआईपी प्रवेश द्वार, न्यू वीआईपी प्रवेश द्वार, विंध्याचल कोतवाली, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, कालीखोह मार्ग के गेट व मंदिर, अष्टभुजा मार्ग के गेट व मंदिर, अष्टभुजा के पास रैन बसेरा में चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं। एसीएमओ डाॅ. मुकेश कुमार ने बताया कि मेला क्षेत्र में दो मेडिकल मोबाइल यूनिट तैनात की गई है। वैन में चलने वाली मेडिकल मोबाइल टीम में एक चिकित्सक, फाॅर्मासिस्ट व लैब टेक्नीशियन मौजूद रहेंगे। मेडिकल मोबाइल यूनिट पूरे मेला क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों का इलाज करेगी। एबुलेंस के मैनेजर आकाश गौरव तिवारी ने बताया कि मेला क्षेत्र में चार एंबुलेंस 24 घंटे तैनात रहेंगे। इनमें दो विंध्याचल के पास, एक अष्टभुजा और एक कालीखोह मंदिर के पास रहेगी। एसीएमओ डाॅ. मुकेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के सुपरविजन के लिए जोनवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता करेंगे। प्रमुख स्थानों पर लगे चिकित्सा शिविर की निगरानी करेंगे। संपूर्ण मेला क्षेत्र का डाॅ. अजित मौर्या को स्वास्थ्य मेला अधिकारी बनाया गया है। सीएमओ डाॅ. सीएल वर्मा और अन्य एसीएमओ भी मेला क्षेत्र में भ्रमण कर निगरानी करेंगे। सीएमओ डॉ.सीएल वर्मा का कहना है कि मेला क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 45 चिकित्सकों समेत 127 स्वास्थ्य कर्मियों, चार एंबुलेंस, दो मेडिकल मोबाइल यूनिट दवा आदि सुविधाओं के साथ लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें