कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को कोरोना महामारी काल में काढ़े की उपयोगिता पर विचार गोष्ठी आयोजन एवं काढ़े का वितरण किया गया।
अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) हरिशंकर ने विचार गोष्ठी में बताया कि इस समय कोरोना वायरस से समस्त विश्व को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा हैं। प्रत्येक व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहे इसके लिये प्राचीन समय से ही काढ़े का प्रयोग किया जा रहा है। काढ़े की प्राचीनता एवं उपयोगिता पर बल देते हुये जिला सूचना अधिकारी डा. पंकज कुमार ने कहा कि वैदिक कालीन संहिताओ मे भी आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति मे काढ़े का वर्णन मिलता है। उमाकान्त ने कहा कि किसी भी रोग से लड़ने के लिये हमारी प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बेहद जरूरी हैं। विचार गोष्ठी के उपरान्त कलेक्ट्रेट परिसर मे एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट के डॉ हिमांशी द्वारा काढ़ा का वितरण किया गया।