फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मेड़िया क्रिकेट क्लब ने दो विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। चुनार स्थित मिनी स्टेडियम में विंध्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट लीग में शनिवार काे मझवां क्रिकेट क्लब व मेड़िया क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया।
विज्ञापन

मझवां क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम 40 ओवर के मैच में 16 ओवर में ही 97 रन पर आल आउट हो गई। टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अभिनव ने 24 रन बनाया। मेड़िया क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य सिंह पटेल ने 5 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेड़िया क्रिकेट क्लब की टीम ने 22 ओवर में 99 रन बनाकर मैच दो विकेट से जीत लिया। टीम की तरफ से शीतल गुप्ता ने सर्वाधिक 28 रन बनाया। मझवां क्रिकेट क्लब के गेंदबाज ऋषि ने 4 विकेट लिया। आदित्य सिंह पटेल को भानु प्रताप सिंह के हाथों मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान गौतम सिंह, रजत सिंह, श्रीकांत सिंह, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें