फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। बाइपास मार्ग नरायनपुर के पास रेलवे ओवर ब्रिज पर शुक्रवार को हुई इस घटना में बाइक चालक आकाश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज नरायनपुर जयदीप सिंह ने मौके पर पहुंच कर घायल को उपचार के लिए नरायनपुर के अस्पताल मे भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि आकाश पटेल 25 वर्ष निवासी कैमा रसूलपुर थाना जमालपुर, अदलहाट में बाइक मैकेनिक का कार्य करते थे। वह अपने मामा के लड़के विवेक पटेल 19 वर्ष निवासी बरेंव थाना अदलहाट को अपने बाइक पर बैठाकर वाराणसी जा रहे थे। रेलवे ओवर ब्रिज नरायनपुर पहुंचने पर सामने से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आ गए। जिसमे आकाश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई और विवेक पटेल घायल हो गया। आकाश पटेल दो भाइयों मे बड़ा था। उसकी अभी शादी नही हुई थी। नरायनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें