नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता मऊ टीम का बल्लेबाज।संवाद
नगर स्थित स्पोर्ट ग्राउंड पर शुक्रवार को मऊ और सैदपुर की टीम के बीच 40-40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें सैदपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पूरी टीम 191 रन पर सिमट के रह गई। इसमें बल्लेबाज विवेक चौहान ने 34, आदित्य ने 38, शुभम ने 17, प्रदीप ने 18 रन का योगदान दिया। मऊ की तरफ से गेंदबाज आदित्य,कौशल ने 3-3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मऊ टीम ने आदित्य चौहान के 48 रन की बदौलत चार विकेट से मैच जीत लिया। मैच के मैन ऑफ द मैच आदित्य रहे । अंपायर के रूप में राघवेंद्र सिंह और रानी यादव रही। स्कोरिंग यह रघुवंशी ने की।