फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मास्टर ट्रेनर बीआरसी पर नोडल शिक्षकों को करेंगे प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
लालडिग्गी स्थित रानी कर्णावती उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को पांच दिवसीय विशेष शिक्षक सेवारत प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत समेकित शिक्षा के तहत इस शिविर का आयोजन किया गया था। प्रशिक्षण शिविर में समावेशी शिक्षा सांकेतिक भाषा, ब्रेक लेखन, स्क्रिीनिंग निःशक्तजन अधिकार अधिनियम 2016, नई शिक्षा नीति 2020- होम बेस्ड एजुकेशन, दिल्यांगों हेतु सूचना सन्प्रेषण तकनीक, समर्थ मोबाइल पोर्टल के बारे में प्रशिक्षण मिथिलेश तिवारी, अशोक कुमार गौतम, राजभान मौर्य, संजय नीलम ने शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक केशराज सिंह ने कहा कि जो प्रशिक्षण यहां दिया गया है, उसे सभी मास्टर ट्रेनर नोडल टीचरों को बीआरसी पर देंगे। इंद्रदत्त मिश्र, रेशमलता व अजय कुमार सिंह विशेष शिक्षक ने विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें