शेरवां। जमालपुर थाना क्षेत्र के मड़हुआ गांव में पति से विवाद के बाद विवाहिता नाराज होकर घर से चली गई। खोजबीन करने के बाद न मिलने पर विवाहिता के भाई ने जमालपुर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। क्षेत्र के ककरही गांव निवासी शारदा प्रसाद की बेटी अनीता (25) की शादी जमालपुर थाना क्षेत्र के मुडहुआ गांव में हुआ है। उसे तीन बच्चे हैं। सोमवार की शाम को पति से विवाद करने के बाद नाराज होकर एक पुत्री को लेकर एक पुत्र और एक पुत्री को ससुराल में छोड़कर कही चली गई है। ससुराल व मायके वाले तीन दिनों से आसपास व रिश्तेदारी में खोजने के बाद न मिलने पर कहीं पता नहीं चलने पर विवाहिता के बडे भाई राजू बियार ने अपनी बहन के कहीं लापता हो जाने की गुमशुदगी की तहरीर जमालपुर थाने में दी। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर खोजबीन की जा रही है।