फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विवाहिता ने पति के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर देकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

विवाहिता ने रविवार को संतनगर थाने में तहरीर देकर अपने पति पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट करने तथा गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी मेरठ जनपद के एक युवक के साथ हिंदू रीति रिवाज से वर्ष 2020 में हुई थी। शादी के बाद ससुराल गई। जहां पति व ससुराल के लोगों द्वारा दहेज में 10 लाख रुपये नकद, बुलेट गाड़ी व गहना की मांग की जाने लगी। दहेज में मांगे गए रुपये और सामान नहीं देने पर आए दिन मारपीट करने लगे। इसी बीच गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की भनक लगते ही पति ने लात घूसों से पिटाई कर गर्भ खराब कर दिया। पीड़िता के अनुसार बीते 10 अगस्त को पुनः गर्भवती हुई तो फिर लाठी-डंडे व लात घूसों से पिटाई कर गर्भ गिराने की कोशिश की कोशिश की गई। जान बचाते हुए अपने तीन साल की बेटी को साथ लेकर किसी तरह मायके भाग आई और अपना इलाज कराया। बीते 4 नवंबर को पति मायके पहुंचा और मारपीट कर मासूम बेटी को लेकर भागने लगा। शोर मचाने पर पास पड़ोस के लोग दौड़े तो बेटी को छोड़कर भाग गया। संतनगर पुलिस ने मेरठ जनपद का मामला होने की बात बताकर पीड़िता को मेरठ के ही स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह देकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें