फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विवाहिता का फंदे पर लटकता मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के गोपलपुर गांव में बुधवार को शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। रात में सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के मुरकटवा गांव निवासी कलावती (37) की शादी मड़िहान थाना क्षेत्र के सीताराम के साथ हुई थी। सीताराम मजदूरी करता है। बुधवार थो देर शाम पति से विवाद के बाद कलावती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटकता मिला। रात में जानकारी मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कलावती से एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उसके भाई रज्जन ने आरोप लगाते हुए बताया कि ससुराल वाले बहन कलावती को प्रताड़ित करते थे। बुधवार को उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया गया। रात में बहन की पुत्री पूजा ने फोन कर बताया कि मां की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। सीओ मड़िहान अमरनाथ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें