मड़िहान। अमोई गांव स्थित मायके में विवाहिता को उल्टी-दस्त के कारण हालत बिगड़ने पर बुधवार की सुबह परिजन सीएचसी ले गए। जहां देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अमोई गाव निवासी मंजू कोल की 22 वर्षीय पुत्री मनोरमा की शादी दो साल पहले मधुपुर क्षेत्र के रामपथरा गांव निवासी राजेंद्र के साथ हुई थी। गर्भवती होने के कारण छह माह पहले मनोरमा मायके चली आईं। 20 दिन पहले एक बच्चे का जन्म हुआ। परिजनों के अनुसार बुधवार की सुबह पेट दर्द के बाद उल्टी-दस्त शुरू होने पर हालत बिगड़ते देख इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। डाॅ. आरएस वर्मा ने आशंका डायरिया से मौत होने की आशंका जताई। मड़िहान थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।