चुनार। ममोलापुर गांव में जहर खा लेने से विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने पति और ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
भभुआर गांव निवासी फूलचंद की पुत्री पूनम (24) की शादी चुनार के ममोलापुर निवासी अनिल के साथ चार साल पहले हुई थी। पूनम की शुक्रवार को जहर खा लेने से मौत हो गई। विवाहिता के पिता फूलचंद ने बताया कि वह घरेलू हिंसा के कारण मानसिक रूप से तनाव में रहती थी। शुक्रवार की रात घर में रखा जहरीले पदार्थ खा लिया। सूचना मिलने पर परिजन उसे नरायनपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति अनिल व ससुर शिवधनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।