फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा क्षेत्र के बसाढ़ी गांव के विवाहिता की मंगलवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने ससुरालियों पर इलाज में लापरवाही बरतने व मारने-पीटने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जमालपुर क्षेत्र के महेवा गांव निवासी राजकुमारी का विवाह 2014 में धनेश पटेल निवासी बसाढ़ी के साथ हुआ जिनको दो पुत्र हैं। एक पखवारे से राजकुमारी का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। उसका इलाज मुगलसराय व वाराणसी में कराया गया। इसी दौरान डिस्चार्ज करा कर घर लाने पर राजकुमारी की मौत हो गई। घटना की सूचना मृतका राजकुमारी के पिता को दी गई। पति सहित ससुराल पक्ष के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे कि तभी मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने मारने पीटने व इलाज न कराने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया। पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि मृतका राजकुमारी के पिता के आरोप पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें