अदलहाट। पचेंगड़ा गांव के मुसहर बस्ती में में मंगलवार को देर शाम मकान के कमरे में हूक के सहारे विवाहिता ने साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे सीओ चुनार मंजरी राव व थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण ने दरवाजे को तोड़कर शव को कब्जे में लिया।
पचेंगड़ा गांव निवासी संतोष पुत्र कंचन मंगलवार की सुबह 10 बजे गांव के प्रधान के यहां खेत में खाद फेंकने गया था। जब वहां से शाम पांच बजे घर लौटा। घर में कमरे में खिड़की से देखा तो पत्नी रिंकी (30) गर्डर के हुक में साड़ी के फंदे से लटकी दिखी। इसकी सूचना अदलहाट थाने में दी। सूचना पर सीओ चुनार मंजरी राव व फॉरेंसिक टीम के पहुंची और दरवाजे को तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। रिंकी की शादी 13 साल पहले वाराणसी के चोलापुर में हुई थी। उससे एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पति मजदूरी का काम करता है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि पति की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।