फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विवाहिता ने फंदे पर लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के हरगढ़ गांव में सोमवार की रात छह बच्चों की मां ने रसोई घर के बड़ेर में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटक कर जान दे दी। रात में बच्चों के रोने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो वह फंदे पर लटकी मिली। पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हरगढ़ गांव निवासी राजेश निषाद की पत्नी श्यामा देवी (35) छह बच्चों की मां थीं। सोमवार को परिजन भोजन करने के बाद सोने चले गए। श्यामा देवी अपने बच्चों के साथ मड़हे में सोई थीं। रात लगभग साढ़े 11 बच्चे चार माह की बच्ची रोने लगी। काफी देर तक रोने पर अन्य बच्चे भी जग गए। चारपाई पर मां को न पाकर अपनी दादी के पास जाकर मां के न दिखाई न की बात बताई। दादी टार्च लेकर घर में खोजने लगी तो रसोई घर में बड़ेर के सहारे फंदे से लटकी श्यामा देवी दिखाई दीं। शव देखते ही चीख पुकार मच गई। पति राजेश निषाद नगवासी गांव में परवल लगाने गया था। रात में वहीं पर रुक गया था। रात लगभग दो बजे जिगना पुलिस को सूचना दी गई।थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने बताया कि विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला है। मृतका के मायके वालों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें