हलिया। क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। प्रयागराज जनपद के कोरांव थाना निवासी निजामुद्दीन ने अपनी बेटी परवीन बानो की शादी मार्च 2019 में हलिया थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी युवक से की थी। आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज में बाइक के लिए उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। सात मई को पुत्री को विषाक्त पदार्थ दे दिया। इसकी सूचना 112 पर दी तो उसे सीएचसी लालगंज लेकर गए। वहां से पुत्री को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मांग की कि आरोपी ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।