मिर्जापुर। जिले के विकास और राजनीति की दृष्टि से मार्च माह खास होने वाला है। एक मार्च को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आ रहे हैं। जो लगभग 2000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। दो मार्च को प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आ रही हैं। चार से पांच दिन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आगमन हो सकता है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विंध्य काॅरिडोर का लोकार्पण करने आ सकते हैं।
मार्च माह जिले के लिए खास रहेगा। शुरुआत में ही एक मार्च को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी छह लेन के पुल समेत कुछ और परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का जिले में आगमन होगा। वे मूर्ति के अनावरण समेत कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल हाेंंगी। मार्च के दूसरे सप्ताह में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का भी आगमन हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विंध्य काॅरिडोर का उद्घाटन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुरक्षा के साथ अन्य व्यवस्था का जायजा लेने आ सकते हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दौरे पर आएंगे तो काॅरिडोर का शुभारंभ करने के साथ ही अन्य विकास कार्यों की सौगात देंगे। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले वीआईपी के दौरे के हिसाब से मार्च माह जिले को सौगात देने वाला होगा।