फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई क्विंटल लहन नष्ट, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर 15 दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत शुक्रवार को एसडीएम सदर, पुलिस उपाधीक्षक सदर, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र तीन लालगंज की संयुक्त टीम के द्वारा आबकारी की दुकानों का निरीक्षण किया गया। एसडीएम चुनार, पुलिस उपाधीक्षक चुनार,आबकारी निरीक्षक चुनार,की संयुक्त टीम के द्वारा तहसील चुनार अंतर्गत स्थित आबकारी की दुकानों का निरीक्षण एवं अदलहाट पुलिस के साथ ईट भट्ठा पर दबिश दिया गया। दबिश के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। दबिश कार्रवाई में 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई 1000 किलोग्राम लहन महुआ को मौके पर नष्ट किया गया। साथ ही शराब बनाने के उपकरणों को भी नष्ट किया गया। तहसील लालगंज अंतर्गत उपजिलाधिकारी लालगंज, पुलिस उपाधीक्षक लालगंज, आबकारी निरीक्षक लालगंज, थाना लालगंज पुलिस के साथ ग्राम तेंदूहानी में दबिश दिया। दबिश में एक आरोपित को गिरफ्तार करते हुए 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ थाना लालगंज में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कराते हुए जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें