तहसील मड़िहान में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिले के मड़िहान तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। लेकिन कई विभाग के अधिकारी तय समय पर नहीं पहुंचे। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने समय से न पहुंचने पर सात अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक ना हुआ तो कार्रवाई होगी।
कहा कि शासन के कार्यों में शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं होगी। देर से पहुंचने वाले अधिकारियों में मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अधिशासी अभियंता आरईएस, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई, जिला उद्यान अधिकारी आदि शामिल हैं।