मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के पास नर्सरी में चल रहे कार्य के दौरान मधुमक्खी का छत्ता गिर गया। जिससे वहां कार्य कर रहे मजदूर और रेंजर पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में रेंजर सहित अन्य जख्मी हो गई। रेंजर को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। देहात कोतवाल क्षेत्र के भरुहना निवासी विनोद मिश्र मड़िहान क्षेत्र में रेंजर हैं। मड़िहान के कोटवा में स्थित नर्सरी में कार्य चल रहा था। रेंजर कार्य को देख रहे थे। इस दौरान पेड़ पर लगा मधुमक्खी का छत्ता गिर गया। छत्ता गिरने पर वहां कार्य कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। लोग भागे। हमले में वहां कार्य कर रहे लोगों के साथ रेंजर भी जख्मी हो गए। मजदूरों को मड़िहान सीएचसी ले जाया गया। रेंजर के परिजन उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए।