फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबर से बनी खाद की होगी बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज विकास खंड सभागार में सोमवार को खंड स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक हुई। इसमें अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल की व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए गोबर खाद की बिक्री का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी शिवनारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ईश्वर देव नारायण चतुर्वेदी ने दो गोवंश आश्रय स्थल के गोबर खाद की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के बामी और उसरी खम्हरिया में स्थित गोवंश आश्रय स्थल में गोबर की खाद उपलब्ध है। दोनों गांवों के प्रधानों की तरफ से गोवंश आश्रय स्थलों के गोबर की बिक्री की व्यवस्था बनाई गई है।
ग्राम प्रधानों ने बताया कि कोई भी व्यक्ति घन फीट के आधार पर गोबर की खाद खरीद सकता है। पांच रुपये प्रति घन फीट की दर से गोबर खाद की बिक्री की जाएगी। प्रस्ताव के बारे में खंड विकास अधिकारी ने बताया कि प्रस्ताव उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया गया है। अधिकारियों की स्वीकृति मिलने के बाद गोबर की खाद पांच रुपये घन फीट की दर से बेची जाएंगी। बैठक में एडीओ कोऑपरेटिव, एडीओ पंचायत अजय कुमार, प्रधान उमेश कुमार, ग्राम विकास अधिकारी श्यामधर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें