फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंझवा विधानसभा : उपचुनाव के लिए नामांकन की तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा की खाली सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में 18 अक्तूबर से होने वाले नामांकन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नामांकन की प्रक्रिया 25 अक्तूबर तक चलेगी। नामांकन एडीएम भू-राजस्व के न्यायालय कक्ष में होगा।
विज्ञापन

उपचुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन पहले ही सभी अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आचार संहिता आदि के बारे में जानकारी दे चुकी हैं। नामांकन प्रतिदिन सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। इस बीच नामांकन स्थल के चारों ओर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि उपचुनाव में नामांकन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान 13 नवंबर और मतगणना 23 नवंबर को होगी। स्ट्रांग रूम व मतगणना राजकीय पाॅलिटेक्निक परिसर में होगी। चुनाव के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना भी कर दी गई है। इस उपचुनाव में 18 से 19 साल तक की उम्र के 6175 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 399229 मतदाता हैं। जिसमें 211105 पुरुष व 188136 महिलाओं के अलावा 18 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदान केंद्रों की संख्या 262 व मतदान स्थलों की संख्या 442 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें