फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सेवा-सद्भावना दिवस के रूप में मनी चौधरी जी की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय लोक दल के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं रालोद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. चौधरी अजित सिंह की जयंती सेवा-सद्भावना दिवस के रूप में अंबेडकर पार्क में मनाई गई। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष मो. महमूद खां ने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में किसानों, मजदूरों और आम जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया। वे कई बार लोकसभा सदस्य रहे तथा राज्यसभा में भी जनप्रतिनिधित्व किया। केंद्र सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने और कृषि सुधारों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य डॉ. सुरेश यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के रूप में चौधरी अजित सिंह ने सादगीपूर्ण जीवन जिया और किसान हितों से कभी समझौता नहीं किया। उनके द्वारा लिए गए निर्णयों का कृषि एवं खाद्य क्षेत्र पर दूरगामी प्रभाव पड़ा। प्रदेश सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में उन्होंने आधुनिक तकनीक को बढ़ावा दिया तथा लखनऊ एयरपोर्ट का नामकरण भारत रत्न किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के नाम पर कराने में अहम भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें