फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के गुरुखली गांव के पास बीते दिनों बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की सोमवार को रात में घर पर उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पसैया डगमगपुर निवासी रामलाल ने बताया कि उनके भाई रामललित पटेल (52) बीते 25 अक्तूबर की शाम पैदल किसी काम से घर से निकले थे। घर लौटते समय गुरखुली गांव के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दिया था। हादसे में रामललित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। वहां डाक्टर द्वारा जवाब देने पर परिजन रामललित को लेकर घर चले आए। जहां सोमवार की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें