फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुबेपुर नहर के पास बुधवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। दूबेपुर गांव निवासी ओमप्रकाश धर दुबे उर्फ पुल्लू दुबे (50) पुत्र हरिसेवकधर दुबे किसी काम से मिर्जापुर गए थे। वहां से वापस लौट कर दूबेपुर नहर पर आए।
विज्ञापन

वह बस से उतर कर सड़क को पार कर रहे थे कि विपरित दिशा से आ रही ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे ओमप्रकाश की घटना स्थल पर मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पड़री पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें