जिगना। गैपुरा रेलवे स्टेशन के पश्चिम गैपुरा जोपा मार्ग पर रेल लाइन पार करते समय बृहस्पतिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
बृहस्पतिवार की रात आठ बजे गैपुरा फाटक पर रेल लाइन पार करते समय डाउन लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से लकी पाठक (18) पुत्र स्व. धीरेंद्र पाठक निवासी सिकराकला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर लगते ही मां बेसुध हो गईं। जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।