फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के बेलवन और पहाड़ा गांव के बीच शनिवार को सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोेगों ने शव की शिनाख्त कर पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बेलवन गांव निवासी शिवजतन (22) पुत्र स्व. टेढ़ई शनिवार को सुबह घर से किसी काम से निकले थे। घर से एक किमी दूर बेलवन व पहाड़ा गांव बीच रेलवे लाइन पार करते समय अप लाइन पर मुगलसराय से प्रयागराज जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे घटना स्थल पर उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पहचान कर परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौत की सूचना लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शिवजतन तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। पड़री पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें