उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक युवक की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली के राजपुर निवासी एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई। ग्राम राजपुर अप रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या-732/1 के पास रामदास(35) पुत्र गेल्हर का शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।