कमला आर्यकन्या पीजी कालेज के प्राचार्य डा. ओम प्रकाश मलिक को मां सरस्वती रत्न सम्मान-2015 से नवाजा गया है।
यह सम्मान उनकी पुस्तक गोरखपुर मंडल में संगीत एवं संगीतकार एक सर्वेक्षणात्मक मीमांसा पर दिया गया।
नई दिल्ली स्थित हिंदी भवन में डा. मलिक को मुख्य अतिथि नई दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने प्रदान किया ।
मुख्य अतिथि ने कहा कि यह सम्मान पडरौना कुशीनगर के साथ-साथ पूर्वांचल का सम्मान है।
गीतकार संतोष आनंद ने पुस्तक का विमोचन किया। केएमपीजी कालेज छात्रसंघ की अध्यक्ष ज्योति शुक्ला, महामंत्री सोनम पटवा, पूर्व अध्यक्ष श्वेता पांडेय ने कहा उपलब्धि से महाविद्यालय गौरवान्वित हुआ है।