फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशवासियों को लाइन में खड़ा करना भाजपा की आदत : धर्मेंद्र यादव

विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी दर्शन के लिए गर्भगृह की तरफ जाते सपा सांसद धर्मेद्र यादव ।- संवाद। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
-आजमगढ़ के सपा सांसद ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद पत्रकारों से कहा सरकार की गलत नीतियों से पूरा देश लाइन में लगा
विज्ञापन


विंध्याचल। आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने नवरात्र के चौथे दिन रविवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किया। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हर त्योहारों को मिलकर मनाना ही देश की गंगा जमुनी संस्कृति है। हमारे देश की जनता भाईचारे में विश्वास रखती है। देशवासियों को लाइन में खड़ा करने की आदत बीजेपी की हो गई है। पहले नोटबंदी की लाइन, फिर कोविड की लाइन, जीएसटी की लाइन के बाद अब फिर से गैस सिलिंडर की लाइन लगवाई जा रही है। कहा आज सरकार की गलत नीतियों के चलते पूरा देश आज लाइन में खड़ा है। ऊर्जा, पेट्रोल, गैस की किल्लत गलत नीतियों का परिणाम है। ईरान -इस्राइल, अमेरिका युद्ध में मध्यस्थता की बात पर उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से ही हमारे देश की ऐसी साख रही है कि हर देश हमारी बातों को गंभीरता से लेते थे। लेकिन वर्तमान सरकार की गलत विदेश नीतियों के चलते आज पड़ोस के छोटे-छोटे देश भी हमारी बातों को नहीं मानते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें