सूचना पर करनपुर चौकी प्रभारी लव कुमार पहुंचे। आगे का हिस्सा इतना क्षतिग्रस्त हो गया था कि गैस कटर मशीन से काटकर घायल दोनों चालकों को निकाला गया। सभी को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने एक चालक 40 वर्षीय प्रशांत निवासी ममाडिस सोलापुर को मृत घोषित कर दिया। घायलों में दूसरा चालक 40 वर्षीय वेंकटेश पुत्र भीम राव ममाडिस सोलापुर, 21 वर्षीय माधव निवासी किशनगंज बिहार, 22 वर्षीय रंजीत, 25 वर्षीय सोमाय बासुकी, 36 वर्षीय बुधिराम, 40 वर्षीय राजेश मुरमुर, 20 वर्षीय उत्तम सिंह, 20 वर्षिय सप्पल, 23 वर्षीय राजकुमार, 52 वर्षीय सुंदर, 39 वर्षीय किशनजीत, 17 वर्षीय सपन, 36 वर्षीय दयानंद सेंगर व 34 वर्षीय देव कुमार है। इसमें देव कुमार, दयानंद, राजेश को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।