फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: इलाहाबाद हाइकोर्ट में अपर महाधिवक्ता बने महेंद्र नारायण सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवां। चौकियां गांव निवासी इलाहाबाद हाइकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र नारायण सिंह को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की अनुमति से विशेष सचिव लोकेश नागर ने अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया है। महेंद्र नारायण सिंह के दादा न्यायमूर्ति स्व. रामसूरत सिंह हाइकोर्ट में लंबे समय तक जज रहे। अवकाश प्राप्ति के बाद राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के भी अध्यक्ष बने थे। इनके पिता न्यायमूर्ति शिवकुमार सिंह भी हाइकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहे हैं। पारिवारिक पृष्ठभूमि हाइकोर्ट से जुड़ी है। दादा, चाचा, भाई हाइकोर्ट में जज एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रहे हैं। महेंद्र नारायण सिंह की उपलब्धि पर पराग दुग्ध संघ वाराणसी के पूर्व चेयरमैन, बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओड़ी के प्रबंधक नवल किशोर सिंह, राहुल किशोर सिंह, राजनाथ सिंह, राजेश पटेल, संतोष सिंह, ऋषि सिंह, सुभाष सिंह, पूर्व प्रधान अनिल सिंह, अरविंद सिंह, पारस नाथ सिंह, डॉ. राजन सिंह सहित क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें