फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में मतदान के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
लालगंज के तहसील परिसर में मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते उपजिलाधिकारी विजय ? - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में शनिवार को सभी तहसीलों से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने चुनार में मतदाता जागरूकता रैली हो हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने क्षेत्रों में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। सदर तहसील में एसडीएम सदर चंद्रभान सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सदर तहसील से शुरू होकर खजांची का चौराहा, संकटमोचन, सिविल लाइन तिराहा होते हुए जिलाधिकारी आवास पहुंची। वहां से वापस पुलिस लाइन होते हुए तहसील पर संपन्न हुई। चुनार : डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली तहसील बैंक मार्ग, भरपुर लाइन, किला तिराहे से गंगाघाट होते हुए पुन: तहसील पहुंचकर समाप्त हुई। जिलाधिकारी ने लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी बीएस, उपजिलाधिकारी नीरज कुमार पटेल, तहसीलदार अरूण कुमार गिरि, सहित राजस्व विभाग के अन्य तमाम कर्मचारी मौजूद रहे। लालगंज : जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते हुए एसडीएम विजय नारायण सिंह ने बताया कि मतदाता लोकतंत्र की प्राणवायु है। रैली में शामिल लोगों ने रास्ते भर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। मड़िहान : एडीएम शिवप्रताप शुक्ल ने तहसील गेट पर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। घोरावल मार्ग, सोनभद्र मार्ग से होते हुए तहसील परिसर में मतदाता रैली का समापन हुआ। इस दौरान एडीएम के अलावा तहसीलदार नूपुर सिंह, नायब तहसीलदार बिंदुनंदन सिंह, लेखपाल संघ अध्यक्ष राम आसरे, कुंवर प्रसाद, सौरव श्रीवास्तव, अवनीश पटेल, विरेन्द्र कुमार, पियूष कुमार, बेचन राम आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें