फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीज पर सजा मां विंध्यवासिनी का दरबार, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
तीज के पर्व पर विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर गीत प्रस्तुत करती खुशबू तिवारी। स्
विज्ञापन
मिर्जापुर। तीज के पर्व पर विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में मंगलवार को भव्य देवी जागरण हुआ। इसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका खुशबू तिवारी और गायक अमित दुबे ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ तीर्थ पुरोहित भरत लाल पांडेय ने किया। इसके बाद भजन गायकों ने मां विंध्यवासिनी के भजनों की प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। आयोजन के लिए मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल रहा। जागरण का आयोजन प्रणव पांडेय की ओर से किया गया। इस माैके पर प्रणव पांडेय, अमित पांडेय, निशा उपाध्याय और राजा तिवारी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें