फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां अन्नपूर्णा क्लब ने जीता फुटाबाल का फाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को क्षेत्रीय खेल कार्यालय विंध्याचल मंडल व मां अन्नपूर्णा एग्रो रिफाइनरी फुटबाल क्लब की ओर से मोर्चाघर मैदान में जनपदीय ओपेन महिला फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चार टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का पहला सेेमीफाइनल मैच मां अन्नपूर्णा एग्रो रिफाइनरी क्लब व पैनम स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। इसमें मां अन्नपूर्णा फुटबाल क्लब ने 1-0 से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच का दूसरा सेमीफाइनल वैष्णवी फुटबाल क्लब व ओल्ड गोल्ड क्लब के बीच खेला गया। इसमें वैष्णवी हास्पिटल ने 2-0 से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में मां अन्नपूूर्णा व वैष्णवी हास्पिटल के बीच हुआ। मां अन्नपूर्णा क्लब की तरफ से श्वेता सिंह ने 25 मिनट में गोल कर बढ़त बना लिया। मैच समाप्त होने तक बढ़त बनी रही। मां अन्नपूर्णा क्लब विजेता बनी। मैच के मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता वैभव सिंह व विशिष्ट अतिथि शशिधर द्विवेदी व अभिषेक शुक्ल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें