फुटबाल खिलाड़ी को किट देते राधाकांत सिंह। स्रोत - सोशल मीडिया
मिर्जापुर। मोर्चा घर के मैदान पर शुक्रवार को बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों के मैच का आयोजन किया गया। मां अन्नपूर्णा क्लब ने पैनल स्पोर्टिंग क्लब को 1-0 से हराया। सिंचाई विभाग में कार्यरत राधाकांत सिंह ने बालिका खिलाड़ियों को फुटबॉल और फुटबॉल किट देकर उनको सम्मानित किया। कहा कि खिलाड़ियों को समय-समय पर फुटबॉल हो किट व अन्य सुविधा मुहैया कराया जाएगा। इससे मिर्जापुर के फुटबॉल खिलाड़ी आगे बढ़ें। फुटबॉल प्रशिक्षक मोहम्मद तुफैल ने बताया कि अगले महीने नवंबर-दिसंबर के बीच एक राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश की सभी टीमें भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता को जिला फुटबाल संघ व उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में वही टीम भाग लेंगी जो उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ से पंजीकृत होंगी। इस दौरान सिद्धार्थ यादव, पिंकी दुबे, नेहा कुमारी, पिंकी कुमारी, रानी मौर्य, मानसी चौहान आदि रहीं।