फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शासन के आदेशानुसार गुरुवार को प्रदेश सरकार की टीम ने जिले में स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। डिविजनल क्वालिटी गुणवत्ता सेल डॉ. प्रियंका त्रिपाठी ने बताया कि जनपद के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों का प्रदेश सरकार द्वारा भेजे गये टीम द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। उसी के तहत शुक्रवार को जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चुनार में टीम ने केन्द्र का निरीक्षण किया। टीम ने प्रसव के लिए आई हुई गर्भवती महिलाओं से वहां पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे पूछा। तब महिलाओं ने कहा हमें केंद्र द्वारा बराबर सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। समय से एंबुलेंस, दवा से लेकर तमाम सुविधाओं को उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। टीम के सदस्यों में डॉ. तनवीर सिद्दीकी डिविजनल क्वालिटी कंसल्टेंट वाराणसी, जितेंद्र पांडेय, विनोद कुमार जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रयागराज रहे। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा सात प्रकार के कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें