फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्रेमी ने प्रेमिका के घर को आग लगा जान देने की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने पर प्रेमी ने पहले उसके परिजनों को धमकी दी। प्रेमिका के परिजन घर बंद करके कहीं और चले गए तो बृहस्पतिवार की देर रात पहुंचा प्रेमी घर का ताला तोड़कर अंदर घुसा और प्रेमिका से मिलने की जिद करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका के परिजनों को बुलाकर प्रेमी को समझाया, पर वह नहीं माना। मौके पर एसडीएम और सीओ भी पहुंचे। शुक्रवार की सुबह 10 बजे जिद पूरी न होने पर उसने घर को आग लगाकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग बुझाकर उसको गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। रात 11 बजे से शुरू हुआ हंगामा सुबह 10 बजे समाप्त हुआ।
विज्ञापन




चंदौली जिले के एक गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति दीपक पांडेय को अदलहाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय लड़की से प्रेम हो गया। लड़की वाराणसी में पढ़ रही थी। युवक वहीं से उसके संपर्क में आया। युवक काफी समय से लड़की के घर आता जाता था। लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कही ओर तय कर दी। प्रेमी ने बृहस्पतिवार की रात को लड़की के पिता को फोन कर जान से मारने की धमकी दी। डर कर परिवार के लोग घर में ताला बंद कर वाराणसी चले गए।



रात 11 बजे प्रेमिका से मिलने प्रेमी उसके घर पहुंचा। परिजनों के न मिलने पर वह ताला तोड़कर घर में घुस गया और अपने को अंदर बंद कर प्रेमिका के परिजनों को फोन किया। इस पर लड़की के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अदलहाट पुलिस रात दो बजे मौके पर पहुंची। वह लड़की से मिलने की जिद करने लगा। न मिलने पर आग लगाकर जान देने की धमकी दी।
विज्ञापन




थानाध्यक्ष अदलहाट विजय चौरसिया के मनाने पर वह नहीं मना। जिसके बाद अन्य थाने की फोर्स, फायर ब्रिगेड के साथ एसडीएम चुनार नवनीत सेेहारा, क्षेत्राधिकारी चुनार उमाशंकर सिंह मौके पर पहुंचे। रात भर प्रशासन के लोग समझाते रहे पर वह प्रेमिका से मिलने की जिद पर अड़ा रहा। सुबह करीब 10 बजे उसने कमरे के गैस सिलिंडर को खोलकर खुद पर केरोसीन डालकर कमरे में आग लगा दी। स्वयं दूसरे कमरे में चला गया। तत्परता दिखाते हुए पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाया। युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। आग बुझाने के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को हल्की चोट लगी। आग से घर में कंबल, बिस्तर, सोफा आदि सामान जल गया। पुलिस ने आरोपी दीपक पांडेय निवासी शास्त्री नगर चंदौली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि प्रेम संबंध का मामला है। प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने पर उसने मानसिक संतुलन खो दिया। प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी ने आग लगाकर जान देने का प्रयास किया। जिसे बचाकर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।

अदलहाट। चंदौली जिला निवासी प्रेमी का फिल्मी तरीके से प्रेमिका के घर बवाल करने पर पुलिस की सूचना पर शुक्रवार की सुबह उसकी मां, भाई, पत्नी व पुत्र भी पहुंचे।

मां ने बताया कि दीपक बृहस्पतिवार की शाम को कार लेकर घर से निकला था। फोन से पूछने पर बताया कि शीघ्र घर आ जाऊंगा। पत्नी सरिता पांडेय ने बताया कि उसके पति का संबंध लड़की से 2018 से था। जिसकी जानकारी उसे व लड़की के परिजनों को भी थी। उसके पति लड़की के घर आते जाते रहते थे। उसके मना करने के बाद भी नहीं माने। लड़की के पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार को फोन कर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जिससे हम डर कर अपने घर का ताला बंद कर पत्नी, पुत्री और पुत्र को लेकर वाराणसी अपने आवास पर चले गए थे। रात में 11 बजे घर में ताला तोड़कर घुसने की सूचना दी तो पुलिस को जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह पुलिस के बुलाने पर परिवार सहित आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें