फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विषाक्त के सेवन से प्रेेमी-प्रेमिका अचेत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन दिन से लापता प्रेमी-प्रेमिका घर से एक किमी दूर जंगल की ओर एक कैटल शेड में अचेत अवस्था में मिले। इसके बाद परिजन दोनों को उपचार के लिए पीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर उनको मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 28 वर्षीय युवक तीन बच्चों का पिता है। उसका गांव की 18 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध हो गया। दोनों 13 अप्रैल को घर से लापता हो गया। युवक की पत्नी ने रविवार को संतनगर थाने में अपने पति के लापता होने का तहरीर दी। पुलिस के साथ परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे। इस बीच रविवार को दोपहर में युवक की मां उसे खोजते हुए एक किमी दूर जंगल की ओर एक निजी कैटल शेड में पहुंची। जहां दोनों अचेत अवस्था में पड़े थे। उन्होंने घर आकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार कर दोनों प्रेमी-प्रेमिका को बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था। युवक के पिता ने बताया कि युवक दो भाइयों में सबसे बड़ा है। उससे दो पुत्रियां व एक पुत्र हैं। थानाध्यक्ष संतनगर कमल टावरी ने बताया कि युवक के लापता होने तहरीर मिली थी। खोजबीन की जा रही थी। अचेत अवस्था में मिले दोनों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें