फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रजिस्ट्री कार्यालय में शादी करने पहुंचा प्रेमी जोड़ा, हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रजिस्ट्री कार्यालय में उस समय हंगामा होने लगा, जब प्रेमी जोड़ा मंगलवार को शाम को शादी करने पहुुंच गया। उसी दौरान युवती की मां भी पहुंच गई। उसने पुत्री से प्यार की दुहाई दी, परंतु पुत्री मानने को तैयार नहीं थी। उसका कहना था कि वह अपने प्रेमी से ही शादी करेगी। हंगामा होने पर पुलिस मौके पहुंची। हालांकि समय बीत जाने के बाद शादी भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध है। युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। दोनों ने मंदिर में शादी की। इसके बाद कोर्ट में शादी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। ऑनलाइन आवेदन के बाद मंगलवार को शाम को कचहरी परिसर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में शादी करने पहुंचे। तभी लड़की की मां आ गई। उसने शादी रोकने का प्रयास किया। लड़के की ओर से सिर्फ उसकी मामी आई थी। शादी रोकने के लिए हंगामा होने लगा। लड़की की मां और लड़के के मामी के बीच झड़प हो गई। लड़की की मां पुत्री से शादी नहीं करने के लिए कहती रही, परंतु वह नहीं मानी। उसका कहना था कि वह प्रेमी के साथ ही शादी करेगी। सूचना पर कचहरी पुलिस चौकी की पुलिस पहुंची और हंगामा बंद कराया। तब तक शाम पांच बज गए। इस कारण शादी नहीं हो सकी। प्रभारी देहात कोतवाल संजय राय ने बताया कि युवती बालिग है। वह प्रेमी से शादी करना चाहती है, परंतु उसके परिवार के लोग वहां आकर बाधा उत्पन्न कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें