फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नगर भ्रमण पर निकला भगवान श्रीकृष्ण का सुसज्जित रथ

विज्ञापन
अहरौरा राधा कृष्ण से ठाकुर जी का सुसज्जित रथ लेकर निकलते भक्त, सोशल मीडिया
विज्ञापन
अहरौरा। सत्यानगंज मोहल्ला स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर से रविवार शाम भगवान श्रीकृष्ण का सुसज्जित रथ नगर भ्रमण के लिए निकला। ठाकुर जी का तीन दिवसीय रथयात्रा मेला शुरू हो गया। रत्न जड़ित रथ पर विराजमान ठाकुर जी को भक्तों ने खींचकर नगर का भ्रमण कराया। रास्ते में श्रद्धालुओं ने रथ रोककर आरती और पूजन-अर्चन किया। रथ मंदिर परिसर से अस्पताल, चौक बाजार, खड़ंजा होते हुए पांडेय जी दक्षिणी फाटक से दुर्गा जी पहाड़ी स्थित कदम के वृक्ष के पास पहुंचेगा। यहां ठाकुर जी रात्रि विश्राम करेंगे। रात में विराट कजरी दंगल होगा। मेले के दूसरे दिन सोमवार को दोपहर दो बजे से अहरौरा बांध स्थित प्राकृतिक स्टेडियम में कुश्ती होगा। रथयात्रा में मंदिर के अर्चक विजय शंकर मिश्र, अरविंद मिश्र, राजकुमार अग्रहरि, सुरेश जायसवाल, अशोक अग्रहरि समेत अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें