फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: प्राकट्य दिवस पर निकली भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा

विज्ञापन
नगर में निकली भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा में सजी झांकी, स्रोत संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर में बृहस्पतिवार को भगवान चित्रगुप्त के प्राकट्य दिवस पर केएसपी ट्रस्ट के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। बरियाघाट स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा नगर का भ्रमण कर मंदिर पर आकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भगवान चित्रगुप्त का जयकारा लगा रहे थे। शोभायात्रा वासलीगंज, गिरधर चौराहा, पेहटी का चौराहा, घंटाघर, ओलियर घाट, होते हुए वापस बरियाघाट पहुंची। इस अवसर पर सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा, केएसपी ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, विजय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें