दो बार केंद्रीय मंत्री और दो बार की सांसद अनुप्रिया पटेल के पास मात्र 60 हजार रुपये नकद है। जबकि उनके पति कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के पास उनसे 10 हजार कम यानी 50 हजार रुपये ही नकद है। सोना-चांदी व नकदी मिलाकर उनके पास कुल 6957862 रुपये की संपत्ति है जबकि उनके पति आशीष पटेल के पास एक करोड़ 16 लाख 83 हजार 892 रुपये की संपत्ति है।
अनुप्रिया पटेल के पास यदि नकद व अन्य सभी संपत्तियों को मिला दिया जाए तो वह 17800000 रुपये होती है। उनके ऊपर 1805603 रुपये का कर्ज भी है।