मिर्जापुर। सिटी ब्लाॅक स्थित लोहंदी महावीर को 22 दिसंबर को अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा। पुजारी संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया 22 दिसंबर को लोहंदी महावीर का भव्य शृंगार के बाद पूरे दिन दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होने बताया कि मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।